दिल्ली

Published: Sep 24, 2021 04:42 PM IST

Rohini Court Shootoutदिल्ली बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन हिमाल अख्तर बोले - दांव पर है कोर्ट की सुरक्षा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट आज गोलियों की आवाज से गूंज उठी। वकील की पोशाक में आए दो हमलावरों ने गैंगस्टर गोगी गैंग का सरगना जितेंद्र गोगी को गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर भी वहीं ढेर हो गए। दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद दिल्ली पुलिस और अदालत की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं इस गैंगवार पर दिल्ली बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन हिमाल अख्तर ने कहा कि, आज जो हुआ है उसके बाद अदालतों की सुरक्षा दांव पर लग गई है। 

वकील करेंगे हड़ताल 

वहीं रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट और अदालतों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इसी को लेकर दिल्ली के सभी वकीलों ने हड़ताल का ऐलान कर दिए है। सभी वकील 25 सितंबर यानी कल हड़ताल करेंगे। 

कोर्ट में चली 40 राउंड गोली 

अदालत ने हुई गोलीबारी में आरोपियों ने जितेंद्र गोगी पर करीब 35-40 राउंड गोली चलाई। गोली लगने के कारण नेगी मौके पर ही ढेर हो गया। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर वहीं पर ढेर हो गए। दोनों हमलावर टिल्लू गैंग के संबंधित बताए गए हैं। जिनमें से एक शूटर राहुल हैं। उसपर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था। 

आप की राजनीति शुरू  

वहीं इस शूटआउट को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने नेता संजय सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। सिंह ने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह जी कहाँ हैं? देश की राजधानी में इतनी बड़ी वारदात। न्याय के मंदिर में गोलियों की गूँज।”

बता दें कि गोगी बेहद कुख्यात किस्म का बदमाश था, जिस पर हत्या, जबरन उगाही और पुलिस पर हमला करने जैसे तमाम बड़े-बड़े मामले दर्ज थे। जबकि उसे पिछले साल 2020 दिल्ली पुलिस की टीम ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। तब उसके साथ उस वक्‍त तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार हुए थे। इस गिरफ्तारी के समय उस पर करीब  8 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।