दिल्ली

Published: Feb 19, 2022 12:34 PM IST

CM Arvind Kejriwaदिल्ली: CM अरविंद केजरीवाल ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा, 'AAP के खिलाफ एकजुट हो गए है भ्रष्टाचारी लोग'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि सभी भ्रष्ट लोग आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ एकजुट हो गए हैं और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में 12,430 आधुनिक कक्षाओं के उद्घाटन से ऐसे लोगों को करारा जवाब मिलेगा। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि देश इन भ्रष्ट लोगों के आगे नहीं झुकेगा और आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “देश के सारे भ्रष्टाचारी हमारे खिलाफ इकट्ठे हो गए हैं। आज हम दिल्ली के स्कूलों में 12,430 अत्याधुनिक क्लासरूम (कक्षाएं) शुरू करके उनको करारा जवाब देंगे। ये देश इन भ्रष्टाचारियों के सामने नहीं झुकेगा। अब देश ने ठान ली है। अब देश आगे बढ़ेगा। बाबा साहिब और भगत सिंह के सपने पूरे होंगे।”

आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास द्वारा केजरीवाल पर पंजाब में अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाने के बाद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। केजरीवाल ने कुमार विश्वास के आरोपों को हास्यास्पद करार दिया है। (एजेंसी)