राज्य

Published: Jun 08, 2022 12:18 PM IST

Faridabad Newsफरीदाबाद: चचेरी सास की क्रूरता, बहु को गली में बैट से पीटा, वारदात का वीडियो हुआ वायरल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image-Viral Video)

नई दिल्ली: पारिवारिक कलह से जुड़ी कई खबरें हमारे सामने आती हो जो हमारे होश उड़ा देती है, ऐसी ही एक खबर ओल्ड फरीदाबाद से सामने आयी है। दरअसल यहां के खत्री वाड़ा कॉलोनी में एक महिला ने दूसरी महिला को दर्दनाक तरीके से पीटा, बता दें कि बैट से पिटाई की यह वारदात कैमरे में कैद हुई है। जैसे की हमने आपको पहले बताया कि यह पूरा मामला पारिवारिक है। जो महिला दूसरी महिला को बैट से पीट रही है वह और कोई नहीं बल्कि चचेरी सास है। 

चचेरी सास ने बहु को पीटा 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महिला के घर में पिछले कई दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था जिसके बाद पहले घर में जमकर झगड़ा हुआ।इतना ही नहीं बल्कि घर के अंदर भी सभी लोगों में मारपीट भी हुई थी। बात यहीं नहीं रुकी बल्कि उसके बाद महिला की चचेरी सास गली में भी बैट से पीटते हुए नजर आई, इसका वीडियो अब वायरल हो गई अब हर तरफ इस घटना की चर्चा हो रही है।

विधवा बहु की दर्दनाक पिटाई 

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार इस जिस महिला को पीटा जा रहा है उस महिला के पति का देहांत हो चुका है और महिला एक अपनी बेटी के साथ यहां रहती है। आसपास के लोगों से मिली जानकारी में पता चला है कि चचेरी सास किसी ना किसी बात को लेकर इस महिला से लड़ती-झगड़ते रहती है, ऐसे में अब चचेरी सास ने हद पर कर दी और बहु की पिटाई कर दी। 

पुलिस कर रही मामले की जांच 

लोगों का कहना है कि जब एक महिला ही दूसरी महिला पर इस तरीके के अत्याचार करेगी तो किस तरीके से महिलाओं का भला होगा। बता दें कि  फिलहाल घायल महिला ने अपनी चचेरी सास के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस भी वीडियो के आधार पर अपनी कार्रवाई में जुट चुकी है। इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि मारपीट का वीडियो हम नहीं दिखा सकते।