गुजरात

Published: Jan 14, 2023 01:10 PM IST

Amit Shah Gujarat Tourअमित शाह ने अहमदाबाद में श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, कार्यकर्ताओं के साथ उड़ाएंगे पतंग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

अहमदाबाद: मकर संक्रांति (Makar Sankranti)के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार से दो दिन के गुजरात (Gujarat) दौरे पर हैं।  आज गुजरात के अहमदाबाद में श्री जगन्नाथ मंदिर (Shri Jagannath Temple)  में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के हाथियों को खाना भी खिलाया। वे अहमदाबाद में परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति सेलब्रेट करेंगे। इस दौरान आज वे पतंगबाजी का लुत्फ भी उठाएंगे। वह कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। 

अमित शाह हर साल मकर संक्रांति पर कार्यकर्ताओं के घर जाकर पतंग उड़ाते हैं। इस साल भी वे कार्यकर्ताओं के साथ ही पतंग महोत्सव का लुत्फ उठाएंगे। इसलिए वह दो दिन के लिए गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।  

इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन पुण्य और महापुण्य काल में स्नान और दान करने का सुबह योग बताया जा रहा है। मकर संक्रांति की शुरुआत 14 जनवरी को रात 08 बजकर 43 मिनट पर होगी।

जानकारी के अनुसार वह वेजलपुर विधानसभा क्षेत्र में पतंग उड़ाने के बाद दोपहर में वंदे मातरम सिटी और शाम को कलोल में कार्यकर्ताओं के साथ पतंगबाजी करते नजर आएंगे। रविवार को वे गांधीनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बोदी अदाराज गांव में सहकारिता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।