मध्य प्रदेश

Published: Sep 29, 2022 12:15 PM IST

Historical Discoveryबांधवगढ़ फॉरेस्ट रिजर्व में मिली 2 हजार साल पुरानी 26 गुफाएं, 24 ब्राह्मी लिपी और 46 मूर्तियां भी मिली

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Twitter

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में स्थित उमरिया (Umaria) जिले के बांधवगढ़ (Bandhavgarh) को मुख्य तौर पर टाइगर रिजर्व के लिए जाना जाता है, लेकिन इस वक्त इसी बांधवगढ़ में कई प्राचीन और ऐतिहासिक इमारतों का खोज किया गया है। यहां पर 9वीं सदी के मंदिर और बौद्ध मठ मिले हैं। हैरानी की बात तो ये है कि यह सभी ऐतिहासिक धरोहर करीब 175 वर्ग किलोमीटर इलाके में मिले हैं। इनमें जो मंदिर प्राप्त हुए हैं ये मंदिर करीब 2 हजार साल पुराने हैं। 

गौरतलब है कि ASI द्वारा हासिल किए गए इस सफलता में, इन गुफाओं में ब्राह्मी (Brahmi) लिपि के कई अभिलेख हैं। इन लीपियों में पवत, वेजभरदा, मथुरा (Mathura), कौशांबी(Kaushambi), सपतनाइरिका जैसे कई जिलों के नामों का वरदान किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये सभी महाराजा भट्टादेवा, श्री भीमसेना और महाराजा पोथासिरी, के समय के हैं। 

बांधवगढ़ में क्या क्या नया मिला?

पहले कितने थे और अब कितने हैं?

गौरतलब है कि बांधवगढ़ में पहले 50 गुफा थे, अब और 26 गुफा नए मिले हैं, जो मिलाकर वहां अब पूरे 76 हो गए हैं। वहां पर पहले 9 मंदिर थे। जिसके बाद अब और 26 मंदिर नए मिले हैं। जिसको मिलकर अब वहां कुल 35 मंदिर हैं। बता दें कि बांधवगढ़ में 26 अभिलेख पहले से मौजूद थे। जिसके बाद इस बार 24 नए मिले हैं। अब वहां कुल 50 का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इसके आलावा 2 नए मठ मिले हैं। अगर बात करें मूर्तियों कि तो वो पहले 10 थीं अब 46 और मिली हैं। जिसके बाद कुल रिकॉर्ड 56 हो गया है।