Arrest
File Photo

    Loading

    मध्य प्रदेश. देश भर में दुर्गा पूजा (Durga Puja) का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह मां दुर्गा का पंडाल लगा हुआ है। कई राज्यों में धूमधाम से गरबा खेला जा रहा है। कई जगहों पर गरबा पंडालों में कुछ मनचलों द्वारा युवतियों और महिलाओं को परेशान करने का मामला भी सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) आया है, गरबा पंडाल में युवतियों और महिलाओं का फोटो वीडियो बनाने के आरोप में सात मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार (arrest) किया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया है।  

    जानकारी के अनुसार इंदौर के पंढरीनाथ में चल रहे गरबा में बुधवार रात को हंगामा शुरू हो गया। कुछ मुस्लिम युवक गरबा खेल रही युवतियों और महिलाओं का फोटो वीडियो बना रहे थे। जब इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली तो मुस्लिम युवकों को फोटो वीडियो बनाने से मना किया। कार्यकर्ताओं ने जब उनसे नाम पूंछा तो वह अपना नाम गलत बताने लगे। अपनी आईडी भी नही दिखाई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और मामला शांत करवाया। पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

    पंढरीनाथ थाना प्रभारी सतीश पटेल के मुताबित सभी युवक पास के मोतीतबेला और मल्हारगंज इलाके के हैं। बुधवार की रात को करीब सात मुस्लिम युवक पंडाल में चल रहे गरबा में युवतियों और महिलाओं का फोटो वीडिओ बना रहे थे। शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है। गरबा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।