मध्य प्रदेश

Published: Oct 21, 2021 01:26 PM IST

7th Pay Commissionमध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने सरकारी कर्मचारियों को दिया दीपावली का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 8 फीसदी बढ़ाया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
शिवराज सिंह चौहान (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की शिवराज सरकार (Shivraj Govt) ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बताना चाहते हैं कि राज्य की भाजपा सरकार (BJP Government) ने दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता आठ फीसदी बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। सरकार द्वारा किये गए इस ऐलान के बाद कर्मचारियों में नवंबर 2021 में मिलने वाली सैलरी से होगा।  

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने ये फैसला किया है कि इस लंबित वेतन वृद्धि का 50% हम नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ देंगे और लंबित वेतन वृद्धि की शेष 50% राशि मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ दी जाएगी।

शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान-

शिवराज ने कहा कि हमने फैसला किया है कि प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों को 20% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। सभी शासकीय सेवकों को ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन से जुड़ कर मिलेगा।