मध्य प्रदेश

Published: Nov 10, 2020 10:46 AM IST

मप्र उपचुनाव रुझानमप्र उपचुनाव के प्रारंभिक रुझान में भाजपा 11 तथा कांग्रेस तीन सीटों पर आगे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव (By- Election) के तहत वोटों की गिनती में शुरुआती रुझान के अनुसार भाजपा (BJP) 11 सीटों पर तथा कांग्रेस (Congress) तीन सीटों पर आगे चल रही है। अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस (Congress) उम्मीदवारों से आगे चल रहे भाजपा (BJP) उम्मीदवारों में सांवेर से तुलसीराम सिलावट, बदनावर से राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, मुंगावली से ब्रजेद्र सिंह यादव, ब्यावरा से नारायण सिंह पंवार, सुआसरा से हरदीप सिंह डंग, अशोक नगर से जजपाल सिंह जज्जी, बमोरी से महेन्द्र सिंह सिसोदिया, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, बड़ा मलहरा से प्रद्यम्न सिंह लोधी, नेपा नगर से सुमित्रा देवी और सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत शामिल हैं।

वहीं आगर से कांग्रेस (Congress) के विपिन वानखेड़े, हाटपिपल्या से राजेन्द्र सिंह बघेल और सुमावली से अजब सिंह कुशवाहा अपने भाजपा (BJP) प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा में उपचुनावों के तहत तीन नवंबर को मतदान हुआ था। मंगलवार सुबह आठ बजे 19 जिलों में वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है। सीटों के परिणाम दोपहर बाद या शाम तक आने की संभावना है।(एजेंसी)