मध्य प्रदेश
Published: Dec 25, 2023 04:33 PM ISTMP Cabinet Expansionमध्य प्रदेश में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार; बीजेपी सरकार में 28 मंत्रियों ने ली शपथ
भोपाल: मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। इस दौरान कुल 28 बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 18 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्री बने हैं। प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
इन विधायकों ने ली मंत्रिपद की शपथ
मंत्रिमंडल में कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, विजय शाह, करन सिंह वर्मा, राकेश सिंह, उदय प्रताप, संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, एदाल सिंह कसाना, गोविंद सिंह राजपूत , विश्वास सारंग ने मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनके अलावा निर्मला भूरिया, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान और प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
ये MLA बने कैबिनेट मंत्री
- प्रदुम्न सिंह तोमर
- प्रह्लाद पटेल
- कैलाश विजयवर्गीय
- करण सिंह वर्मा
- संपतिया उईके
- उदय प्रताप सिंह
- निर्मला भूरिया
- विश्वास सारंग
- गोविंद सिंह राजपूत
- इंदर सिंह परमार
- नागर सिंह चौहान
- चैतन्य कश्यप
- राकेश शुक्ला
- तुलसी सिलावट
- एदल सिंह कसाना
- नारायण सिंह कुशवाहा
- विजय शाह
- राकेश सिंह
राज्य मंत्री (प्रभार)
- कृष्णा गौर
- धर्मेंद्र लोधी
- दिलीप जायसवाल
- गौतम टेटवाल
- लेखन पटेल
- नारायण पवार
ये बने राज्यमंत्री
- राधा सिंह
- प्रतिमा बागरी
- दिलीप अहिरवार
- नरेन्द्र शिवाजी पटेल
CM मोहन समेत कैबिनेट में अब 31 मंत्री
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री (मोहन यादव) और दो उपमुख्यमंत्रियों (राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा) सहित मंत्रिमंडल की कुल संख्या अब 31 हो गई है। 230 विधायकों वाले मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद की अधिकतम संख्या 35 हो सकती है। पिछले महीने विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी सत्ता को बरकरार रखा। पार्टी ने यहां 163 सीटें और कांग्रेस ने 66 सीटें जीतीं। यादव ने 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि शुक्ला और देवड़ा ने उप मुख्यमंत्री की रूप में शपथ ली।