मध्य प्रदेश

Published: Jun 18, 2021 01:29 PM IST

World's Most Expensive Mangoये है दुनिया का सबसे महंगा आम, जानें इसकी खासियत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मध्य प्रदेश : आम तो हम सभी खाते है , पर क्या आपने इतने महंगे आम के बारे में कभी सुना है ? जी  हां हम बात कर रहे है दुनिया के सबसे महंगे आम की , शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे गर्मी के मौसम में आम का इंतजार न रहता हो। आम की कई किस्में आती हैं और लोग इन अलग-अलग वैरायटी का मजा लेते हैं। ऐसे ही एक महंगे आम के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है की , वो कौन सा आम है जो इतना महंगा है….

इस वक्त चर्चा में है मियाजाकी आम (Mango) जिसे इंटरनेशनल मार्केट में बीते साल 2.70 लाख  रुपये प्रति किलो बेचा गया था। मध्य प्रदेश के एक कपल ने अपने बाग में ये आम लगाया है। यह आम काफी कीमती है और इसमें कई खासियत है।

आम के रक्षा के लिए कुत्ते है तैनात

मियाजाकी आम ये इतना महंगा है कि , इसे चोरों से बचाने के लिए मध्यप्रदेश के इस कपल ने  4 सिक्योरिटी गार्ड और 6-6 कुत्ते रखे हैं।

ये आम पीले रंग का नहीं बल्कि होता है लाल 

जबलपुर के इस कपल के बाग में मियाजाकी आम के दो पेड़ हैं। लाल रंग के इस आम को Egg of the sun भी कहा जाता है। यह आम साधारण आम से अलग दिखता है। इसका रंग पीले के बजाय लाल है। यह भारत और साउथ एशिया में काफी पॉप्युलर है। यह आम मुख्य रूप से जापान के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। मियाजाकी वैरायटी के एक आम का वजन 350 ग्राम के आसपास होता है। इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। 

 

इस तरह क्वालिटी चेक के बाद किया जाता है एक्सपोर्ट 

मियाजाकी आम में एंटीऑक्सीडेंट्स, बीटा-कैरोटीन और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ये आम सुर्ख लाल रंग का होता है और इसका आकार डायनासोर के अंडे जैसा होता है। बताया जाता है कि जापान में यह आम खास क्लाइमैटिक कंडीशन में उगता है और क्वालिटी टेस्ट के बाद ही एक्सपोर्ट किया जाता है।

मियाजाकी आम सेहत के लिए है फायदेमंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह आम कैंसर से बचाता है। कोलेस्ट्रॉल कम करता है। स्किन के लिए फायदेमंद होता है। हीट स्ट्रोक से बचाता है और इम्यूनिटी बूस्ट करता है।