मध्य प्रदेश

Published: Dec 01, 2021 02:19 PM IST

Woman Cop To Change Sexमहिला से पुरुष बनेगी मध्य प्रदेश की पुलिस कांस्टेबल, सरकार ने दी 'सेक्स चेंज' करने की इजाज़त

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात एक महिला पुलिस कांस्टेबल को अपना सेक्स चेंज कर पुरुष बनने की इजाज़त सरकार ने दे दी है। मध्य प्रदेश में यह अपने आप में इस तरह का पहला मामला है। मध्य प्रदेश सरकार ने पहली बार एक पुलिस कांस्टेबल को लिंग बदलने की अनुमति दी है। महिला कांस्टेबल का लिंग बदलने की अनुमति आज (1 दिसंबर, 2021) जारी कर दी गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि, मध्य प्रदेश में किसी सरकारी कर्मचारी को लिंग परिवर्तन की औपचारिक अनुमति देने का यह अपने आप में पहला मामला है। उन्होंने कहा कि, यह अपेक्षित सरकारी नियमों के तहत किया गया है। बता दें कि, एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने 2019 में लिंग परिवर्तन से संबंधित केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के साथ एक लिखित आवेदन में अपना लिंग बदलने के लिए आवेदन किया था।

सूत्रों के अनुसार, महिला कांस्टेबल अपने शुरुआती दिनों से ही ‘जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर’ से पीड़ित थी। उसने आवेदन के साथ वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित दस्तावेज संलग्न किए थे।

उसे जानने वाले पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि, वह पुलिस बल में अपने पुरुष समकक्षों की तरह कर्तव्यों का पालन कर रही थी। इससे पहले इसी तरह का एक मामला महाराष्ट्र पुलिस में भी सामने आया था जहां बीड की एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने सेक्स चेंज की सिफारिश की थी। हालांकि मामला कई दिनों तक विचाराधीन रहने के बाद महिला ने कोर्ट का रुख किया था जिसके बाद उसे महिला से पुरुष बनने की अनुमति मिल गई थी।