महाराष्ट्र

Published: Sep 30, 2021 11:49 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 3,063 नए केस, 56 मरीजों ने तोडा दम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 3,063 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 56 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,50,856 और मृतकों की संख्या 1,39,067 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,292 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 63,71,728 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.27 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

फिलहाल राज्य में 36,484 एक्टिव केस हैं और इन सभी का इलाज चल रहा हैं। वहीं 2,45,427 होम क्वारंटाइन में है, जबकि 1,423 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

गौरतलब है कि बुधवार को राज्य में 3,187 मामले सामने आए थे और 49 संक्रमितों की मौत हुई थी। वहीं अच्छी बात यह रही कि 3,253 लोग इस जानलेवा बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

मुंबई में 458 नए मामले

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 458 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 414 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

मुंबई में अब तक कुल 7,42,996 लोग कोरोना के चपेट में आ चुके हैं, जबकि 16,110 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,19,632 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 4,761 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में आज 39,594 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 103,52,983 नमूनों की जांच की जा चुकी है।