महाराष्ट्र

Published: Jul 24, 2021 08:30 PM IST

Lift Collapsedमुंबई के वर्ली में निर्माणाधीन इमारत में गिरी लिफ्ट, 4 लोगों की मौत, 1 घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
ANI Photo

मुंबई. मुंबई (Mumbai) के वर्ली (Worli) में शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिरने (Lift Collapsed) से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हो गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दी है। मौके पर दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौजूद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शाम करीब 5.45 बजे वर्ली के हनुमान गली में स्थित अंबिका भवन में हुई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को केईएम अस्पताल और नायर अस्पताल भर्ती किया गया। हालांकि, केईएम अस्पताल में भर्ती दो व्यक्तियों में से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं नायर अस्पताल में भर्ती किए गए तीनों घायलों ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान अविनाश दास (35), भारत मंडल (28), चिन्मय मंडल (33) और एक अन्य 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है। वहीं घायल घायल एक व्यक्ति की पहचान लक्ष्मण मंडल (35) के रूप में हुई है।

वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे घटनास्थल स्थान पर पहुंचे। आदित्य ने कहा कि, “प्रथम दृष्टया, ओवरलोडिंग के कारण लिफ्ट गिर गई। एक के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।”