महाराष्ट्र

Published: Dec 06, 2021 02:12 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 707 मामले, सात मरीजों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo: PTI

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) ने दस्तक दे दी है। राज्य में अब तक आठ मामले सामने आ चुके हैं। जिससे राज्य में खतरा और बढ़ गया है। लिहाजा राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 707 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 7 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,38,778 और मृतकों की संख्या 1,41,170 हो गई है। इस बात की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 677 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक  64,86,782 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 7,151 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

राज्य में आज रिकवरी रेट 97.71 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 78,858 होम क्वारंटाइन और 916 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

गौरतलब है कि शनिवार को राज्य में कोरोना के 782 मामले सामने आए थे और 14 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 770 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

मुंबई में मिले 213 मामले 

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 213 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सिर्फ एक की मौत हुई है। इसके अलावा 210 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,63,835 हो गई हैं, जबकि 16,349 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,43,115  लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 1,798 एक्टिव केस है और सभी का इलाज चल रहा है।

मुंबई में आज 38,923 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 126,15,225 नमूनों की जांच की जा चुकी है।