महाराष्ट्र

Published: Mar 22, 2024 06:34 PM IST

Maharashtra Politicsकांग्रेस में शामिल होंगी अभिनेत्री स्वरा भास्कर, पूनम महाजन के खिलाफ लड़ेगी चुनाव या गोविंदा को मिलेगा टिकट!

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) को उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है। इसी बीच अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) के भी कांग्रेस (Congress) में शामिल होने की खबर सामने आ रही है। कांग्रेस स्वरा को चुनावी मैदान में उतारने का मन बना चुकी है।

कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि स्वरा भास्कर जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगी। जिसके बाद पार्टी उन्हें उत्तर मध्य मुंबई सीट से उम्मीदवार घोषित कर सकती है। फिलहाल यह सीट बीजेपी के कब्जे में है। पूनम महाजन यहां से सांसद है। ऐसे में संभावना जताई जा रहा था कि पूनम महाजन एक बार फिर इस सीट से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, शिंदे गुट गोविंदा को इस सीट से चुनाव लड़वाने की तैयारी में है। जिसके चलते चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में स्वरा भास्कर बनाम पूनम महाजन या गोविंदा के बीच लड़ाई देखी जाएगी।

बता दें कि गोविंद अभी तक शिवसेना में शामिल नहीं हुए। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही गोविंदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होंगे। सूत्रों ने जानकारी दी है कि कुछ दिन पहले अभिनेता ने वर्षा बंगले पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। ऐसे में जल्द ही गोविंदा के शिंदे गुट में शामिल होने की खबर आ सकती है।

स्वरा भास्कर बेबाकी से सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलती है और अपना पक्ष रखती है। 2019 में स्वरा ने CAA और NRC कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया था। हालही में वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल हुईं। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी दे सकती है।

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

महाराष्ट्र में कब और कहां मतदान?

पहला चरण (19 अप्रैल)- रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरोली-चिमूर, चंद्रपुर

दूसरा चरण (26 अप्रैल)- बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी

तीसरा चरण (7 मई)- रायगड़, बारामती, धाराशिव, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले

चौथा चरण (13 मई)- नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, छत्रपति संभाजीनगर, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड

पांचवां चरण (20 मई)- धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई के सभी छह लोकसभा क्षेत्र