अकोला

Published: Mar 14, 2024 11:20 AM IST

Jayant Patil 'अजित की तरह मैं नहीं करूंगा शरद पवार से गद्दारी' जयंत पाटिल का तंज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
जयंत पाटिल-अजित पवार-शरद पवार (डिजाइन फोटो)

बोरगांव:  राकां (NCP) ( पवार गुट) के विधायक जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि एक फोन कॉल पर मैं भी सुबह की शपथ ले सकता हूं लेकिन मैं ऐसा करूंगा नहीं, क्यों कि मैं शरद पवार (Sharad Pawar) के प्रति समर्पित हूं और उनसे कभी गद्दारी नहीं करूंगा। 

उन्होंने  कहा कि  देश में भ्रष्टाचार का नया फंडा आ गया है। उद्योगपतियों से बांड और चंदे के नाम पर हजारों करोड़ रुपये का फंड पार्टी में जमा कराया जा रहा है।  क्या ये भ्रष्टाचार नहीं है…? 

पाटिल ने कहा, देश में चार-पांच उद्योगपतियों की संपत्ति हजारों करोड़ तक कैसे पहुंच गई। इसकी जांच कौन करेगा… ? देश को कर्ज डुबाने वाले उद्योगपतियों का 25 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया जाता है, लेकिन हमारे किसानों का ब्याज माफ नहीं किया जाता। वहीं दूसरी ओर किसानों के खाद पर जीएसटी लगाया जाता है। यह शर्म की बात है। 

शरद पवार-जयंत पाटिल

इस सरकार ने घरेलू सामान पर भी जीएसटी लगा दिया है। आजादी के बाद देश पर 56 करोड़ का कर्ज था।  आज यह 205 लाख करोड़ हो गया है। ऐसे में अगर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाता तो क्या फर्क पड़ता, कर्ज माफी तो शरद पवार ही कर सकते हैं।