महाराष्ट्र

Published: Mar 14, 2022 12:00 PM IST

Anil Deshmukh Case Updatesअनिल देशमुख को 'बेल या जेल', मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट सुनाएगा फैसला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo: ANI

मुंबई: 100 करोड़ रुपये की वसूली के आरोपों से घिरे महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh) ज़मानत (Bail) को लेकर कोर्ट (Court) आज फैसला सूना सकता है। अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) की जमानत याचिका पर मुंबई (Mumbai) की विशेष पीएमएलए कोर्ट (Special PMLA Court) आज अपना फैसला सुना सकती है। हालांकि ईडी ने उनकी बेल देने के खिलाफ अपील की है।

ईडी ने तर्क दिया था कि, देशमुख, मामले में मुख्य आरोपी हैं और उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। देशमुख फिलहाल मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं।

बता दें कि, बीते शुक्रवार को सीबीआई अधिकारियों ने आर्थर रोड जेल का दौरा कर देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में उनका बयान दर्ज किया था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद अनिल देशमुख वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। 

दरअसल, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन पर आरोप लगाए गए थे कि, देशमुख ने मुंबई के कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारियों को रेस्तरां और बार से प्रति माह 100 करोड़ रुपये वसूलने के लिए कहा था। जबकि, देशमुख ने इन आरोपों को साजिश बताया था। वहीं मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य केस में देशमुख को ईडी ने गिरफ्तार किया था।