महाराष्ट्र

Published: Oct 18, 2022 11:00 AM IST

Sanjay Shirsatशिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट को पड़ा दिल का दौरा; एयर एम्बुलेंस से भेजा गया मुंबई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: औरंगाबाद (Aurangabad) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के  विधायक संजय शिरसाट (Sanjay Shirsat) को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा है। उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई ले जाया गया है। संजय शिरसाट  को सोमवार की रात को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए औरंगाबाद के सिग्मा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

वहीं, आज सुबह उन्हें एयर एंबुलेंस के (Air Ambulance) जरिए मुंबई भेजा गया है। सूत्रों ने बताया कि उनका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, उनकी हालत अब स्थिर है।

 

संजय (Sanjay Shirsat) को सोमवार को हल्का दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत औरंगाबाद के सिग्मा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उनकी हालत स्थिर थी। शिरसाट को अब आगे के इलाज के लिए मुंबई में भर्ती कराया जाएगा।  शिरसात की पिछले दो दिनों से तबीयत खराब चल रही थी।

बता दें कि, संजय औरंगाबाद पश्चिम से विधायक हैं।उन्होंने शिवसेना के उम्मीदवार के रूप में लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीता है। 2019 के विधानसभा चुनाव में संजय ने बीजेपी के बागी उम्मीदवार राजू शिंदे को 40 हजार 747 वोटों से हराया था।