औरंगाबाद

Published: Apr 19, 2023 10:27 AM IST

Maharashtra Accidentमहाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर में हुआ भीषण हादसा; आपस में भिड़े 4 वाहन, 13 साल के बच्चे के साथ पिता की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

छत्रपति  संभाजीनगर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar Accident) में चार वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बाप-बेटे की मौत (Father And Son Died) हो गई। यह भीषण हादसा पैठण से छत्रपति संभाजीनगर मार्ग पर नक्सलबाड़ी गांव के पास हुआ। इस रोड पर दो हायवा, एक मोटरसाइकिल और एक कार समेत चार वाहन तेज गति से आ रहे थे।

इस हादसे (Road Accident) में दो लोगों की मौके पर ही जान गई। ससुराल जा रहे दहिफळे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हादसे में पैठण के रहने वाले शिक्षक संजय सुखदेव दहिफळे और उनके 13 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कौशल्या दहिफळे गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

चार वाहनों के बीच हुए इस अजीबोगरीब हादसे में मोटरसाइकिल दो वाहनों के बीच आ गई। इस अजीबोगरीब हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घायल कौशल्या दहिफले को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दहिफले दंपति ससुराल जा रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ।