औरंगाबाद

Published: Sep 20, 2023 09:08 PM IST

Sambhajinagar NewsCM शिंदे समेत डिप्टी CM और मंत्रियों ने की जी.श्रीकांत की प्रशंसा, मंत्रिमंडल बैठक के आयोजन का जताया आभार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
छत्रपति संभाजीनगर: पिछले सप्ताह शहर में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक (Cabinet Meeting) के बेहतरीन आयोजन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM शिंदे ), डिप्टी सीएम (Deputy CM) देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम अजित पवार सहित सभी मंत्रीगण ने मनपा प्रशासन और प्रशासक जी. श्रीकांत (G. Sreekanth) के कार्यों की प्रशंसा की। अब तक शहर में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक विभागीय आयुक्त कार्यालय में होती थी। इस बार बैठक स्मार्ट सिटी मुख्यालय में संपन्न हुई। 
 
स्मार्ट सिटी कार्यालय को मिनी मंत्रालय का लुक देकर बैठक बेहतर नियोजन के साथ संपन्न कराने में मनपा प्रशासक व स्मार्ट सिटी के सीईओ जी.श्रीकांत की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
करीब एक पखवाड़े पूर्व मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में शहर में आयोजित कार्यक्रमों के दरमियान मराठवाड़ा के विकास पर विशेष निर्णय लेने के लिए 16 सितंबर को शहर में मंत्रिमंडल बैठक आयोजित करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया। 
 
 
शहर में इससे पूर्व कई बार राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। यह बैठकें विभागीय आयुक्तालय में संपन्न हुई थी। परंतु, बीते कुछ सालों से विभागीय आयुक्त कार्यालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। ऐसे में प्रशासन ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक सभी सुविधाओं से लैस स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन कार्यालय में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया।  
 
जी. श्रीकांत ने उठाया बैठक को कामयाब करने का जिम्मा

प्रशासन के निर्देश पर राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक स्मार्ट सिटी मुख्यालय में आयोजित करने को हरी झंडी दिखाई जिसके बाद सारे नियोजन का जिम्मा मनपा प्रशासक जी. श्रीकांत ने उठाकर अपने अधिकारियों को बैठक के लिए जरुरी कामों का बंटवारा कर बैठक का सफल आयोजन किया। उनके लिए सारी सुविधाओं का इंतजाम मनपा प्रशासक जी. श्रीकांत व उनकी टीम ने किया था।