औरंगाबाद

Published: Feb 01, 2023 04:07 PM IST

Aurangabadमहाराष्ट्र: भौंकने पर मेहमान ने पालतू कुतिया पर किया फावड़े से वार, बेजुबान जानवर की गई जान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

औरंगाबाद (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद (Aurangabad) शहर में एक व्यक्ति ने अपनी एक परिचित महिला के घर पालतू कुतिया (Dog) के उस पर भौंकने के बाद कथित तौर पर उसकी (कुतिया की) जान ले ली। इस घटना के सिलसिले में आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार दोपहर हुई, जब दो महिलाएं और दो पुरुष नरालीबाग इलाके में महिला के आवास पर गये थे। शिकायत के मुताबिक, कुतिया ने दो पुरुषों में से एक पर भौंकना शुरू कर दिया। इस पर उस व्यक्ति ने कुतिया पर पास में रखे एक फावड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। कुतिया की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद, शिकायतकर्ता के साथ चारों लोगों ने झगड़ा किया। इसके बाद पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के अलावा घर में अनाधिकार प्रवेश करने और इरादतन नुकसान पहुंचाने सहित भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।(एजेंसी)