औरंगाबाद

Published: Oct 31, 2023 04:33 PM IST

Diwali Bonusमनपा कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली बोनस, चेहरे पर लौटी खुशी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
मनपा कर्मचारियों को दिवाली बोनस का एलान
छत्रपति संभाजी नगर: छत्रपति संभाजी नगर महानगर पालिका (Municipal Corporation) के कर्मचारियों (Employees) को दिवाली बोनस (Diwali Bonus) का एलान किया गया। दिवाली बोनस की मांग के साथ कामगार शक्ति संघ ने महानगरपालिका आयुक्त जी.श्रीकांत इनसे मुलाकात कर उन्हें अपने मांग का ज्ञापन सौंपा था। उनकी मांग को मंजूरी मिलने के बाद संगठन द्वारा महानगरपालिका के प्रवेशद्वार पर पटाखे जलाकर आनंद उत्सव मनाया गया।
 
कामगार शक्ति संगठन के शिष्टमंडल ने मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। उनकी मांग को लेकर मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने मनपा की आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला दिया और बताया कि पिछले वर्ष की तरह वर्ग चार के स्थाई कर्मचारियों को ₹ 3500 /- दीपावली भेंट स्वरूप में दिया जायेगा। कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे लोगों को ₹2,000/- और बालवाड़ी सेविका आंगनबाड़ी कामगारों को दीपावली भेंट देने पर सहमति दर्शायी। 
 
 
मनपा द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने महानगरपालिका कार्यालय के प्रवेशद्वार के सामने पटाखे जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर बहुजन कामगार शक्ति महासंघ के मुख्य मार्गदर्शक विधायक किशनचंद तन वानी, संजय रगड़े, अशोक हिवराले, कैलाश जाधव, संतोष खरात, राजेंद्र नवगीरे, मुक्तेश्वर लोखंडे, भाऊसाहेब पठारे, मोहम्मद गयासुद्दीन, राजू सुरडकर आदि की उपस्थिति थी।