औरंगाबाद

Published: Jun 05, 2021 10:42 PM IST

Aurangabadमसिआ के अध्यक्ष पद पर नारायण पवार का निर्विरोध चयन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

औरंगाबाद. मराठवाडा एसोसिएशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (Marathwada Association of Small Scale Industries and Agriculture) (मसिआ)  संगठन की सन 2021-22 की सालाना आम सभा शनिवार को संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष अभय हचनाल के अध्यक्षता में चिकलथाना (Chikalthana) में स्थित संगठन के कार्यालय में संपन्न हुई। आम सभा में मसिआ की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर नारायण पवार (Narayan Pawar) का निर्विरोध चयन किया गया। 

सभा में संगठन के चिकलथाना तथा वालूज विभाग के उपाध्यक्ष पद पर किरण प्रभाकर जगताप एवं अनिल पाटिल का चयन किया गया। सचिव  पद पर चेतन गजमल  राउत, गजानन प्रभाकर देशमुख, सहसचिव पद पर  राजेन्द्र रामभाऊ चौधरी तथा कमलाकर पाटिल, कोषाध्यक्ष पद पर सुदिप अरुण अडलिया तथा अभिषेक रामानंद मोदानी के अलावा प्रसिध्दी प्रमुख पद पर राहुल मोगले का चयन किया गया। मसिआ द्वारा प्रकाशित किए जानेवाले उद्योग संवाद के संपादक पद पर राजेश मानधनी तथा सहसंपादक पर श्रीराम शिंदे की नियुक्ति की गई। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में वालूज विभाग में दुष्यंत आठवले, सचिन देशमुख, अर्जुन गायकवाड, प्रल्हाद गायकवाड, आनंद पाटिल, सर्जेराव सांलुके, सुमित मालानी को शामिल किया गया। चिकलथाना विभाग में अभय हंचनाल, भगवान राउत, बसवराज मोरखडे, मनीष अग्रवाल, रवि आहेर, सचिन गायके, मनिष गुप्ता, संजय काकडे, निरज खेमका, कुंदन रेड्डी, रोहन येवले शामिल किया गया।

हर सदस्यों के अड़चनों को जानकर उन्हें हल करने रहेंगी मेरी प्राथमिकता 

मसिआ के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन पर  उद्योजक नारायण पवार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संगठन द्वारा गत वर्ष चलाए गए इंडस्ट्री एकॅडेमिया  प्रोजेक्ट, स्क्लि डेवलपमेंट प्रौगाम, यूएनडीपी पुरस्कृत प्रौगाम यह प्रकल्प इस साल भी चलाए जाएंगे। साथ ही ऑक्सीजन रिच एमआईडीसी प्रकल्प के अंतर्गत बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। पवार ने कहा कि सदस्य कनेक्ट के माध्यम से हर सदस्यों तक पहुंचकर उनके प्रशनों व समस्याओं को हल करने मेरी प्राथमिकता रहेगी। चिकलथाना एमआईडीसी सड़कों का प्रलंबित प्रश्न, किरायदार उद्योजकों के प्रश्नों के अलावा औद्योगिक क्षेत्र के मूलभूत सुविधाएं व सदस्यों के आम प्रश्नों को हल करने के लिए संबधित विभागों से पत्रव्यवहार किया जाएगा। वहीं, जनवरी 2023 में प्रस्तावित एंडवांटेज महाराष्ट्र एक्सपो का पुर्वनियोजन किया जाएगा।इससे पूर्व गत तिमाही  आम सभा का इतिवृत्त मंजूर किया गया। सचिव भगवान राउत ने गत तिमाही के कामकाज का  तथा कोषाध्यक्ष बसवराज मोरखडे ने सालाना जमा खर्च का ब्यौरा पेश किया।

अजगांवकर व चैटर्जी का किया गया अभिनंदन 

मसिआ की आम सभा  में सीआईआई संगठन के मराठवाडा विभाग के अध्यक्ष पद पर मसिआ के पूर्व अध्यक्ष रमण अजगांवकर तथा औरंगाबाद फर्स्ट संस्था के अध्यक्ष पद पर मसिआ के पूर्व अध्यक्ष प्रितिश चैटर्जी के चयन पर उनका अभिनंदन किया गया। संगठन के निर्वतमान अध्यक्ष अभय हंचनाल ने उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में संस्था के पूर्व अध्यक्ष केशव पारटकर, संदिप नागोरी, सुनील भोसले, भारत मोतिंगे, संतोष कुलकर्णी, किशोर राठी, सुनील कीर्दक, ज्ञानदेव राजाले उपस्थित थे। वालूज विभाग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अनिल पाटिल ने उपस्थितों का आभार माना। राष्ट्रगीत से आम सभा संपन्न हुई।