औरंगाबाद

Published: Jun 16, 2023 06:26 PM IST

Sambhajinagar Crime संभाजीनगर के इस कंपनी से ऑनलाइन फ्रॉड करने वाला लखनऊ से गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

छत्रपति संभाजीनगर: शहर पुलिस आयुक्तालय के साइबर पुलिस (Cyber Police) ने स्थानीय आरएल स्टिल्स एंड एनर्जी लि. कंपनी (RL Stills & Energy Ltd. Company) के बैंक खाते से ऑनलाइन (Online) 36 लाख 12 हजार 287 रुपए का फ्राड (Fraud) करने वाले अपराधी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ (Lucknow) से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार सिंह के रुप में की गई है।

छत्रपति संभाजीनगर साइबर सेल की पुलिस निरीक्षक प्रवीणा यादव ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व शहर के साइबर पुलिस थाना में आरएल स्टील्स एंड एनर्जी लि. कंपनी के बैंक खाते में नकली चेक के माध्यम से 36 लाख रुपए का  चूना लगाने को लेकर मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु की। तब पुलिस ने पाया कि शातिर अपराधी अजय कुमार सिंह ने आरएल स्टील्स कंपनी को चूना लगाया है। पुलिस को  अजय की जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार करने में शहर साइबर पुलिस बीते कई माह से पुलिस जूटी थी। 

पुलिस को दो साल से दे रहा था चकमा

पुलिस को हाल ही में सूचना मिली कि अपराधी अजय लखनऊ पहुंचा हैं। इसी जानकारी पर शहर साइबर पुलिस टीम ने लखनऊ में जाल बिछाकर अजय को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना की पीआई यादव ने बताया कि यह अपराधी पुलिस को गत दो साल से चकमा दे रहा था।  पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने उसे 5 दिन तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।