औरंगाबाद

Published: Oct 24, 2021 04:54 PM IST

Accidentकलेक्टर ऑफिस के निकट पल्टी रिक्शा, केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

औरंगाबाद : शहर के कलेक्टर ऑफिस (Collector Office) के निकट रविवार की दोपहर एक रिक्शा पलट गई। इस हादसे में उसमें सवार यात्रियों समेत 2 बच्चे गंभीर रुप से घायल हुए है। उसी दरमियान वहां से गुजर रहे देश के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड ने अपने वाहन को रोककर रिक्शा पलटने के हादसे में घायल हुए दो बच्चों को सरकारी घाटी अस्पताल  में इलाज के लिए पहुंचाया।

केंद्रीय  वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड ने बताया कि वे रविवार की दोपहर  कलेक्टर ऑफिस से बाहर निकलकर अपने घर की ओर के लिए निकले थे। उसी समय वहां एक रिक्शा पलटने की घटना घटित हुई। इस हादसे में रिक्शा में सवार यात्रियों के अलावा दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हुए थे। रिक्शा पलटने का के हादसे को देखते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड  ने अपने चालक को तत्काल वाहन रोकने को कहा। डॉ. कराड अपने वाहन से उतरकर तत्काल पलटे हुए रिक्शा के पास पहुंचे।

वहां जमा हुए नागरिकों ने रिक्शा में सवार बच्चों को बाहर निकाला था। डॉ. कराड ने अपने जेब से तत्काल रुमाल निकालकर बच्चों के शरीर से निकल रहा खून साफ किया। इसके बावजूद उन बच्चों के शरीर से खून का रिसाव जारी था। मामले के गंभीरता को देखकर केंद्रीय  वित्त राज्यमंत्री डॉ. कराड ने तत्काल उन घायल बच्चों को इलाज के लिए सरकारी घाटी अस्पताल पहुंचाया। डॉ. कराड ने कहा कि मैं खुद डॉक्टर हूं। मैं  हादसे के बाद  होनेवाली तकलीफों  से बेहतर वाकिफ हूं। इसलिए मैंने तत्काल रिक्शा पलटने के हादसे में घायल हुए बच्चों को मदद करते हुए अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने वाहन नियमों का पालन करे और संयम से चलाए। सड़क पर कहीं भी दुर्घटना होने पर नागरिकों की तत्काल मदद करें।