महाराष्ट्र

Published: May 22, 2021 08:43 AM IST

Maharashtra Black Fungus Updatesकोरोना का कहर हुआ कम तो अब ब्लैक फंगस ने महाराष्ट्र में बढ़ाई टेंशन, 90 लोगों की गई जान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके साथ ही ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों ने टेंशन बढ़ा दी है। महाराष्ट्र (Maharashtra), गुजरात (Gujarat), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), राजस्थान (Rajasthan) सहित कई राज्यों में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार देश में अब तक 7 हजार 251 ब्लैक फंगस मामले सामने आए हैं। सिर्फ महाराष्ट्र में अकेले 90 लोगों की जान गई है। 

ज्ञात हो कि ब्लैक फंगस के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। साथ ही 90 लोगों की जान गई है। राज्य में 1500 मामले ब्लैक फंगस के दर्ज हुए हैं। जबकि गुजरात में 1 हजार 163 मामले सामने आए हैं। एमपी में 575 केस सामने आए हैं। इस गंभीर बीमारी के चपेट में आने से आंखों की रोशनी के साथ साथ जबड़ा भी इंसान को खोना पड़ सकता है। साथ ही मरीज की मौत भी हो सकती है।

वहीं ब्लैक फंगस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर इसे महामारी घोषित करने के लिए कहा है। महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से इसके इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की कीमतों को कम करने के लिए कहा है। 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली एम्स के न्यूरोलॉजी प्रमुख डॉक्टर पद्मा ने बताया था कि ब्लैक फंगस इन्फेक्शन कोई नई बीमारी नहीं है। जिन लोगों की इम्युनिटी कम होती है या जो ट्रांसप्लांट के मरीज हैं, उनमें यह फंगस इन्फेक्शन होता है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में फंगस इन्फेक्शन पहले नहीं देखा गया।