महाराष्ट्र

Published: Jul 23, 2021 10:05 AM IST

Building Collapse In Mumbai मुंबई में इमारत गिरी, 3 की मौत, 7 घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में बड़ा हादसा हुआ है। मुंबई के गोवंडी इलाके में बिल्डिंग गिरी (Govandi Building Collapse) है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत (Death) हुई है और अब तक 7 लोगों के घायल (Injured) होने की खबर है। ये हादसा सुबह करीब 5 बजे के आसपास हुआ। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने लोगों को मलबे से निकालने का काम शुरू कर दिया है। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में घायल लोगों को मुंबई के राजावाड़ी और साइन अस्पातल ले जाया गया था जहां उन्हें अब तक 3 लोगों को मृत घोषित किया गया। है जबकि अन्य का इलाज किया जा रहा है।

इस हादसे में मृतकों की उम्र 17 से 26 साल के बीच बताई जा रही है जबकि घायलों में दो सीनियर सिटिज़न भी बताए जा रहा हैं। मौके पर दमकल विभाग और मुंबई पुलिस के अधिकारी पहुंचे हैं। फिलहाल मलबे को हटाने का काम जारी है।