बुलढाना

Published: Dec 23, 2022 12:16 PM IST

Beating of Female Sarpanchमहाराष्ट्र: बुलढाणा में महिला सरपंच के घर घुसे 15 लोग, मां समेत बच्चों को बेरहमी से पीटा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले से एक बेहद ही हिला वाली घटना सामने आई है। आपको बता दें कि जिले के मेहकर तालुका के साराशिव गांव में एक महिला सरपंच की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। 14 से 15 लोग घर में घुस गए और महिला सरपंच को यह कहते हुए पीटा कि तुम फ्री में सरपंच बनी हो। इतना ही नहीं इन लोगों ने सरपंच महिला के बच्चों को भी पीटा। इस घटना से इलाके में सनसनी मची हुई है। 

नहीं लिखी शिकायत 

ऐसे में अब मारपीट करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ महिला सरपंच रमाबाई जाधव शुरू में जनफल थाने पहुंचीं। लेकिन उस जगह पर उनकी शिकायत नहीं ली गई। बाद में इस महिला सरपंच ने सीधे जिला पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शिकायत मिलने के बाद महिला को पुन: जनफल थाने भेज दिया गया। इस तरह महिला सरपंच को न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर कर दिया। 

महिला सरपंच का तोडा हाथ 

लेकिन महिला सरपंच ने हार नहीं मानी बल्कि जनफल थाने में बैठी थी। हालांकि, हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे महिला सरपंच बेबस हो गई हैं। महिला सरपंच का आरोप है कि पिटाई में उसका हाथ टूट गया है। गंभीर शिकायत के बावजूद पुलिस घटना की अनदेखी कर रही है। बड़ा सवाल यह है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं ले रही है। अब उस सरपंच महिला को न्याय कब मिलेगा? ऐसा सवाल उठाया जा रहा है और सरपंच महिला न्याय का इंतजार कर रही है। लेकिन महिला सरपंच को घर में घुसकर इस तरह पीटा जाने से हड़कंप मच गया है।