बुलढाना

Published: Mar 03, 2023 03:11 PM IST

HSC Exam 2023 Paper Leakedमहाराष्ट्र: बुलढाणा में 12वीं का गणित का पेपर हुआ लीक, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

बुलढाणा : महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढाणा (Buldana) जिले में 12वीं की परीक्षा (HSC Exam Maths Paper Leaked) से पहले गणित का पेपर लीक हो गया है। यह पेपर सुबह 10 बजे सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ। इस मामले की जांच चल रही है।  

मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह घटना बुलढाणा के सिंधखेड़ाराजा इलाके में हुई है। यहां परीक्षा से पहले ही सुबह से ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से पेपर लीक होने की खबर की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, आखिर यह पेपर कैसे लीक हुआ और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस बात का पता लगाया जा रहा है।

खास बात यह है कि इससे पहले यवतमाल जिले में भी अंग्रेजी विषय के 12वीं का पेपर लीक हुआ था। पता चला कि हिंदी के पेपर में गलतियां थीं। इतना ही नहीं इंग्लिश का पेपर लीक करके छात्रों के लिए कॉपी बनाने वाले परभणी के छह शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बावजूद 12वीं का पेपर लीक होने से एक बार फिर परीक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।