महाराष्ट्र

Published: Jul 10, 2023 12:54 PM IST

Maharashtra Education Newsमहाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा स्तर में गिरावट! केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 'प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र से शिक्षा विभाग को लेकर एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जिलों में स्कूली शिक्षा प्रणाली के प्रदर्शन-वार वर्गीकरण पर एक रिपोर्ट जारी की है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह रिपोर्ट वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए संयुक्त रूप से संकलित की गई है।

बता दें कि इस रिपोर्ट में महाराष्ट्र के लिए बेहद निराशाजनक पहलू सामने आया है। जी हां दरअसल इस रिपोर्ट से पता चला है कि महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा स्तर में गिरावट आई है। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने साल 2021-2022 के लिए ‘परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0’ रिपोर्ट जारी कर दी है। इससे प्रदेश का सूचकांक सामने आया है। ऐसे में महाराष्ट्र में शिक्षा का गिरता स्तर हर किसी के लिए परेशानी की बात है।