महाराष्ट्र

Published: Nov 30, 2021 11:56 AM IST

Fire in Worli Houseमुंबई के वर्ली इलाके में घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद लगी आग, चार लोग घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के वर्ली (Worli) इलाके में आग (Fire) लगने की घटना सामने आई है। एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट (Gas Cylinder Blast) होने के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) में शिफ्ट किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद फौरन दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया और घर में लगी आग को बुझाने में जुट गया। बताया जा रहा है कि, आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया है। घटना में घायल चार लोगों को नज़दीक की अस्पताल में इलाज के लिए शिफ्ट कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि, ये आग मुंबई के वर्ली इलाके में मौजूद गणपतराव जाधव मार्ग पर स्थित बीडीडी चॉल नंबर-03 के एक घर में गैस सिलिंडर ब्लास्ट के बाद लगी थी। घटना में घायल लोगों को नज़दीकी नायर अस्पातल में शिफ्ट किया गया है जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।