महाराष्ट्र
Published: Apr 13, 2023 09:33 PM ISTMaharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 1086 नए मामले आए सामने, एक की मौत; मुंबई में 274 केस दर्ज
मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1086 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,53,377 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 1,48,471 पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 806 लोग कोरोना से उबरे हैं। इसी के साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 79,99,206 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 5,700 एक्टिव केस है। वहीं, राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.11% बना हुआ है। जबकि, मृत्यु दर 1.82% है।
गौरतलब है कि, बुधवार को कोरोना संक्रमण के 1,115 नए मामले सामने आए थे। जबकि, 09 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, 560 मरीज ठीक होकर घर लौटे थे।
मुंबई में 274 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 274 नए मामले सामने आए। हालांकि, आज यहां एक भी मौत नहीं हुई। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,159,819 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या 19,752 पर स्थिर है। शहर में आज 216 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,138,432 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,635 एक्टिव मरीज है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 121 कोरोना मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 34 ऑक्सीजन पर हैं।