जलगांव

Published: Oct 20, 2022 08:05 PM IST

Jalgaon Crimeजलगांव में डॉक्टर हुआ हनी ट्रैप का शिकार, चार महिला और तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

जलगांव: महाराष्ट्र और देश भर में कई जगहों पर हनी ट्रैप (Honey Trap) के मामले सामने आ चुके हैं। जलगांव (Jalgaon ) में भी एक डॉक्टर (Doctor) हनी ट्रैप का शिकार हुआ है। उससे सात लाख की फिरौती (Ransom) मांगी गई। इस मामले में शहर पुलिस थाने में चार महिलाओं और तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

जलगांव शहर के रामानंद नगर में रहने वाले डॉक्टर का नूतन मराठा कॉलेज के सामने अस्पताल है। 15 से 18 अक्टूबर के बीच कुछ युवक-युवतियों ने उन्हें फंसाने की साजिश रची थी। 

डॉक्टर से मांगी 7 लाख की फिरौती

युवती खुद डॉक्टर को शारीरिक सुख की पेशकश करती है और उसे अपने मोबाइल फोन पर शूट करती है। दूसरी ओर बाकी युवक डॉक्टर की पिटाई कर वीडियो बनाकर वायरल करने  की धमकी देते है और  पर 7 लाख की फिरौती मांगते है। नहीं देने पर जान से मारने धमकी भी देते है। डॉक्टर की शिकायत पर शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उपनिरीक्षक सरजेराव क्षीरसागर मामले की जांच कर रहे हैं।