जलगांव

Published: Sep 21, 2022 02:51 PM IST

Eknath Shindeजलगांव दौरे पर सीएम एकनाथ शिंदे ने की विधायक चंद्रकांत पाटिल की तारीफ, कही ये बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

जलगांव : विधायक चंद्रकांत पाटिल (MLA Chandrakant Patil) हमारे असली शेर (Lion) हैं। चंद्रकांत पाटिल जैसे लोगों का साथ होना हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। चंद्रकांत पाटिल को कारण क्षेत्र का विकास हो रहा है। जहां की सभा के लिए उमड़ी भीड़ को देखकर मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं, ऐसी बात मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने अपने जलगांव दौरे (Jalgaon Tour) के वक्त कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आई भीड़ जुटाई नहीं गई है, बल्कि ये लोग खुद की इच्छा के कारण यहां आए हैं। 

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जलगांव के दौरे पर आए एकनाथ शिंदे ने विधायक चंद्रकांत पाटिल की अपने दौरे के मौके पर खुलकर प्रशंसा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर तो नहीं पर परोक्ष रूप से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की निंदा की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जलगांव पहुंचते ही आकाशवाणी चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत के समय गिरीश महाजन समेत बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद थे। मुक्ताईनगर में विधायक चंद्रकांत पाटिल की ओर से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कार्की में बिजली सबस्टेशन का उद्घाटन किया और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री गुलाबराव पाटिल, मंत्री गिरीश महाजन शिंदे समेत तमाम विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। 

हम कम ओवरों में अधिक रन बनाना चाहते हैं

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं चंद्रकांत पाटिल को तहे दिल से बधाई देता हूं। मैंने उनकी लालसा देखी है। मुख्यमंत्री शिंदे ने उद्धव ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा है कि अब राज्य में राजनीति का एकाधिकार खत्म हो गया है और इस गंदी राजनीति को मिटाने की कोशिश में हमारा शेर इस एकाधिकार को दफनाने के लिए बचा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारे चंद्रकांत पाटिल ने ही विधायक परिवार को यह कहकर हरा दिया कि हम कम ओवरों में अधिक रन बनाना चाहते हैं, उन्हें गिरीश महाजन का भी सहयोग मिला था।