जलगांव

Published: Jun 13, 2022 03:20 PM IST

Harassmentपांच लाख के लिए महिला के साथ उत्पीड़न

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

जलगांव : मायके (Maternal Home) से 5 लाख रुपए लाने के लिए एक विवाहिता को गालियां देकर उसे मारने और शारीरिक उत्पीड़न (Physical Harassment) का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत जिलापेठ पुलिस स्टेशन (Jilapeth Police Station) में दाखिल की गई है। 

मायके से पांच लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर राधिका देवेंद्र तायडे (32) जिस का मायका शहर के विवेकानंद नगर में है उसका विवाह जलगांव के दिक्षितवाडी में देवेंद्र किशोर तायडे के साथ पूरे रितीरिवाज के साथ हुआ था। शादी के शुरुवाती दिन अच्छे बीते उसके बाद पती देवेंद्र ने पत्नी से अपने मायके से 5 लाख रूपए लाने के लिए उस पर दबाव डालना शुरु कर दिया। विवाहिता ने मायकके से पैसे नहीं लाए तो उसके पती के साथ मिलकर उसकी सास, ससुर और देवर ने उसे पीड़ित करना शुरु कर दिया। 

इस उत्पीड़न से तंग आ कर राधिका मायके आ गई। 12 जून को विवाहिता ने जिलापेठ पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई। उसकी फर्याद पर पती देवेंद्र किशोर तायडे, सास सविता किशोर तायडे, ससुर किशोर चुडामन तायडे और देवर पंकज किशोर तायडे (वानखेडे, सोसायटी, दिक्षीतवाडी जलगांव) के खिलाफ गुन्हा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की अधिक जांच महिला पोलीस नाईक अलका शिंदे कर रही हैं।