जलगांव

Published: Mar 17, 2024 02:33 PM IST

leopard in Raver रावेर तहसील में तेंदुए की दहशत, खुलेआम घूमते आदमखोर का युवकों ने बनाया वीडियो 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

रावेर/जलगांव: रावेर में तेंदुए की दहशत से किसान और जनता डरी हुई है। गांव में अब जंगली जानवरों का आना कोई नई बात नहीं है। कभी पानी तो कभी भोजन की तलाश में अक्सर खूंखार जंगली जानवर ताप्ती नदी के तटीय इलाके से सटे जंगल से गांवों में आ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला तहसील के भामलवाडी गांव मे चार दिनो से घटित हो रहा है। जहां गुरुवार को तेंदुए ने मल्हेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में गौशाला में  एक बछड़े को अपना शिकार बनाया था। जिस कारण परिसर में दहशत बनी हुई है। गांव वाले किसान भी अब खौफ में है उसे पकड़ने की मांग अब जोर पकड़ रही है। 

तेंदुए की दहशत
शनिवार रात्रि मे तो नागरिकों ने उसका वीडियो बनाया हैं। तेंदुए की दहशत रावेर तहसील से 20 किलोमीटर दूर भामलवाडी में पिछले कुछ दिनो से लगातार तेंदुए की दहशत बनी है।  उसने एक बकरी को भी निशाना बनाया है। उसकी एक्टिविटी लगातार जारी है। तेंदुए के कई बार दिखने से गांव वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है। डर के चलते किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले एक हफ्ते में यह तेंदुआ कई बार गांव के आसपास देखा गया है। ऐसे में लोग शाम ढलते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं।

पीछा कर बनाया वीडियो
एक तरफ तो गांव वालों में तेंदुए को लेकर दहशत है वहीं दूसरी तरफ गांव के कुछ युवकों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर उसे दौड़ाया और फिर उसका वीडियो बनाया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं तेंदुए के कुछ रात के फोटो भी सामने आए हैं।

तेंदुए को पकड़ने की मांग
भामलवाडी के नागरिकों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग है। वहीं उन्होंने वन विभाग को तेंदुए का वीडियो और फोटो भी दिए हैं। फिलहाल तेंदुए ने गांव में एक बछड़ा और बकरी को अपना शिकार बनाया है।