जलगांव

Published: Oct 09, 2022 04:56 PM IST

Protest एलसीबी के निलंबित पुलिस निरीक्षक किरण कुमार बाकाले के खिलाफ मराठा समुदाय का आंदोलन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

चालीसगांव : जलगांव (Jalgaon) एलसीबी (LCB) के निलंबित पुलिस निरीक्षक किरण कुमार बाकाले (Kiran Kumar Bakale) ने मराठा समुदाय (Maratha Community) की महिलाओं के विरोध के दौरान बहुत ही गंदी टिप्पणी कर मराठा समुदाय को बदनाम किया। जिससे मराठा समुदाय की भावनाएं आहत हुई। बकाले को सेवा से बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए। 9 से 2 बजे तक चालीसगांव तहसील कार्यालय के सामने मराठा समुदाय ने श्रृंखलाबद्ध विरोध प्रदर्शन किया। 

विरोध अनशन के दौरान उन्होंने बकाले के खिलाफ नारेबाजी की उन्हें निलंबित करने की मांग की। अगर बकाले के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो मराठा समुदाय पूरे राज्य में कड़ा विरोध करेगा। धरने के दौरान कहा गया कि अगर कानून-व्यवस्था की समस्या निर्माण हुई तो इसके लिए पूरी तरह सरकार और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।इस तरह की चेतावनी आंदोलनकारियों ने प्रशासन को दिया। गणेश पवार, विजय पाटिल, खुशाल पाटिल, सुमित भोसले, संतोष निकुंभ, संजय कापसे, सचिन स्वर, खुशाल बिडे, संजय पाटिल, देवेंद्र पाटिल, पंकज रणदिवे, राजेंद्र शिंदे, बंदू पागर, छोटू अहिरे, प्रदीप मराठे के साथ मराठा समुदाय के सदस्य। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। 

इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप देशमुख, पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय भास्कर पाटिल, धनंजय मंडोले, सुरेश स्वर, पूर्व पार्षद संजय पाटिल, शेखर देशमुख, देवली के पूर्व सरपंच अतुल पाटिल, प्रदेश के विवेक रणदीव, किसान कार्रवाई समिति, के.आर. पाटिल, डॉ.  सुनील राजपूत, अधिवक्ता भागवत पाटिल, स्वप्निल जाधव, आरपीआई के आनंद खरात, आम आदमी पार्टी के अधिवक्ता राहुल जाधव ने आंदोलन को समर्थन के पत्र दिए हैं।