जलगांव

Published: Oct 18, 2021 07:53 PM IST

Jalgaon Crimeदेशी पिस्टल रखकर फैला रहा था दहशत, जलगांव क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

जलगांव. अवैध (Illegall) रुप से देशी पिस्टल (Pistol) रख कर इलाके में दहशत फैलाने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। यूनुस सलीम पटेल (Yunus Salim Patel) उर्फ सद्दाम आरोपी का नाम बताया गया है। स्थानिक क्राइम ब्रांच (Local Crime Branch) की शाखा ने यूनुस को गेंदालाल मिल इलाके से गिरफ्तार किया है। अधिक जांच के लिए उसे जलगांव शहर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए यूनुस ने कुछ माह पहले एक शादी के कार्यक्रम में पिस्टल दिखाते हुए एक वीडियो बनाया था जो वायरल हा गया था। जलगांव तहसील पुलिस थाना ने उसके विरुद्ध आर्म एक्ट का गुन्हा दर्ज किया है। गिरफ्तार यूनुस ट्रेन में चाय बेचने का धंधा करता है। चाय बेचते समय उसका एक साथी चाय विक्रेता से विवाद हो गया। किसी ने समझा कि विवाद बढ़ने पर उसकी जान को खतरा है। उस जानकारी के आधार पर कहा जाता है कि वह अपनी जान बचाने के लिए उमरती से गांव का एक गिरोह लेकर आया था।

गेंदालाल मिल क्षेत्र में एक्सिस बैंक के पास पान टपरी पर खड़े हुए पुलिस दस्ते ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद किया गया है। पुलिस हेड कांस्टेबल पी.एन. किरणकुमार बकाले के मार्गदर्शन में जांच की जा रही है। विजय सिंह पाटिल, जितेंद्र पाटिल, अकरम शेख, नितिन बाविस्कर, प्रीतम कुमार पाटिल, राहुल पाटिल, राहुल बैसाने और अन्य ने कार्रवाई किया।