जलगांव

Published: May 27, 2022 04:52 PM IST

Nationalist Congress Partyसुप्रिया सुले के खिलाफ बयानबाजी को लेकर चंद्रकांत पाटिल की प्रतिमा पर जूते मारो आंदोलन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

जलगांव : सांसद सुप्रिया सुले (MP Supriya Sule) के खिलाफ बयान देने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) कार्यकर्ताओं ने शहर में बीजेपी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) के खिलाफ संयुक्त आंदोलन कर दिया। इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से बयान का विरोध किया गया और चंद्रकांत पाटिल की प्रतिमा पर जूतों की माला पहनकर जूते मारने का आंदोलन (Movement) किया गया। 

”घर में रोटी बनाओ, शमसान में जाओ” : चंद्रकांत पाटिल

सुप्रिया सुले ने राजनीति और समाज में बहुत बड़ा योगदान दिया है। यही कारण है कि भारतीय संसद ने उन्हें सात बारसंसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसके बावजूद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विधायक चंद्रकांत पाटिल ने सुप्रिया सुले को लेकर अजीबोगरीब और निंदनीय बयान दिया है, कि ”घर में रोटी बनाओ, श्मसान में जाओ”। ऐसा बयान देकर पाटिल ने सुप्रिया सुले और सारी नारी शक्ति का अपमान किया है। दूसरी ओर, चंद्रकांत पाटिल का महाराष्ट्र में कोई योगदान नहीं है, वे अपने कोल्हापुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ने के योग्य भी नहीं हैं। एक महिला को हराकर राजनीतिक अन्याय कर कोथरुड विधानसभा क्षेत्र से चंद्रकांत पाटिल निर्वाचित हुए हैं। फिर भी यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, कि उन्होंने सुप्रिया सुले को लेकर ऐसा बयान दिया। ऐसी प्रतिक्रिया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई। 

इस बयान का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से विरोध किया गया और चंद्रकांत पाटिल की प्रतिमा के खिलाफ जूते मारने का आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में पूर्व विधायक मनीष जैन, महानगर अध्यक्ष अशोक लाडवंजारी, युवक जिला अध्यक्ष रवींद्र नाना पाटिल, अरविंद मानकरी, रिकू चौधरी, सुशील शिंदे, अमोल कोल्हे, राजू मोरे, किरण राजपूत, अकिल पटेल, रहीम तडवी, मजहर पठाण, आशा अंभोरे, जयश्री पाटिल, विमल मोरे, अर्चना शिंदे, अशोक सोनवणे, रमेश बाहरे, नईम खाटिक, राहुल टोके, किरण चव्हाण, जितेंद्र बागरे, राजा मिर्झा आदि कार्यकर्ते सहभागी हुए।