कोल्हापुर

Published: Nov 16, 2021 04:18 PM IST

Kolhapur Vidhan Parishad Electionसतेज पाटिल और अमल म्हाडिक फिर एक बार होंगे आमने-सामने

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

कोल्हापुर: स्थानिक स्वराज्य संस्था की कोल्हापुर विधान परिषद चुनाव (Kolhapur Vidhan Parishad Election) में महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री और पालकमंत्री सतेज पाटिल (Satej Patil) के विरोध में भाजपा ने आखिरकार पूर्व विधायक अमल महाडिक (Amal Mhadik) को उम्मीदवारी घोषित की है। इस घोषणा के बाद विधान परिषद चुनाव में फिर एक बार महाडिक और पाटिल गुट में पश्चिम महाराष्ट्र (West Maharashtra) में संघर्ष दिखाई देने वाला है।

कांग्रेस की ओर से स्थानिक स्वराज्य संस्था कोल्हापुर विधान परिषद चुनाव के लिए पालकमंत्री सतेज पाटिल की उम्मीदवारी निश्चित की है। विगत एक महीने से प्रत्यक्ष प्रचार की शुरुआत भी की है। महाविकास आघाडी का उन्हें पूरा सपोर्ट मिल रहा है। सतेज पाटिल के खिलाफ भाजपा की ओर से मजबूत उम्मीदवार देने के लिए पिछले कुछ दिनों से प्रयास जा रहे थे। जिसमे पूर्व भाजपा विधायक अमल महाडिक, उनकी पत्नी और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शौमिका म्हाडिक, पूर्व भाजपा विधायक सुरेश हालवणकर और भाजपा को सपोर्ट करने वाले विद्यमान इचलकरंजी विधानसभा से चुने गए विधायक प्रकाश आवाड़े के पुत्र राहुल आवाडे का नाम चर्चा में था।

अमल महाडिक के नाम की घोषणा की गई

सतेज पाटिल के विरोध में चुनाव लड़ने के लिए महाडिक के घर का ही  उम्मीदवार देने के लिए भाजपा के कुछ नेताओं ने इच्छा व्यक्त की थी। आखिकार अमल महाडिक के नाम की घोषणा की गई। भाजपा को विधायक विनय कोरे के जनसुराज्य पार्टी ने पहले से ही समर्थन दिया है। आवाडे और विनय कोरे गुट के समर्थन से अमल म्हाडिक की उम्मीदवारी को भारी प्रबलता मिली है। विगत दो वर्ष से सतेज पाटिल इस चुनाव क्षेत्र में अपना कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा, कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना इन तीनों पार्टियों के साथ होने से 253 वोट सहजता से मिल सकते हैं ऐसा दावा सतेज पाटिल ने किया है।