कोल्हापुर

Published: Nov 22, 2021 05:52 PM IST

Vidhan Parishad Election 2021विश्वासघात से गई सरकार फिर से लाने के लिए दोगुनी मेहनत तो करनी पड़ेगी: चंद्रकांत पाटिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

कोल्हापुर: महाराष्ट्र में विश्वासघात से गई सरकार फिर से लाने के लिए हमें दोगुनी मेहनत करनी होगी, ऐसा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायक चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने कोल्हापुर (Kolhapur) में कहा। विधान परिषद चुनाव (Vidhan Parishad Election) के भाजपा (BJP) प्रत्याशी अमल महाडिक (Amal Mhadik) का चुनावी पर्चा दाखिल करने के बाद मीडिया के साथ बात करते समय चंद्रकांत पाटिल ने यह बात कही।

महाविकास आघाडी के प्रत्याशी गृहराज्य मंत्री और कोल्हापुर के पालकमंत्री सतेज पाटिल के विरोध में भाजपा ने पूर्व विधायक अमल महाडिक को विधान परिषद चुनाव मैदान में उतारा है। इस वक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने अमल महाडिक के चुनाव में विजयी होने का दावा भी किया।

फिर बनेगी केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार

आने वाले लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी की ही सरकार बनेगी और महाराष्ट्र में विश्वासघात से गई सरकार फिर से लाने के लिए दोगुना मेहनत करनी होगी ऐसा प्रदेशाध्यक्ष पाटिल ने कहा। जिस राजनीतिक नेता को भविष्य का ज्ञान होगा उसी को यह बात समझ आएगी ऐसा भी उन्होंने बताया। आने वाले कुछ दिनों में राजनीतिक गतिविधियों को भारी गति मिलेगी, ऐसा विश्वास जताते हुए महाविकास आघाडी पर उन्होंने जोरदार तंज कसा।