महाराष्ट्र

Published: Oct 09, 2021 02:30 PM IST

Leopard Attack मुंबई में फिर किया तेंदुए ने अटैक, 14 साल का लड़का घायल, 1 महीने में हमले की आठवीं घटना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव (Goregaon) की आरे कॉलोनी (Aarey Colony) में तेंदुए (Leopard) के अटैक (Attack) की एक बार फिर से खबर सामने आई है। इस बार तेंदुए के हमले में एक 14 वर्षीय एक लड़का घायल हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस को भी तेंदुए के हमले की जानकारी दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने बताया कि, एक महीने के भीतर तेंदुए द्वारा क्षेत्र में इस तरह का यह आठवां हमला है। लगातार होते तेंदुए के हमलों से स्थानीय लोग भी दहशत में हैं।

रिपोर्ट में पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि, ताजा घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे आरे कॉलोनी की यूनिट नंबर 13 में हुई है। जिस वक्त तेंदुए ने लड़के पर अटैक किया, तब दर्शन द्रविड़ नाम का लड़का अपने कुछ दोस्तों के साथ इलाके में घूम रहा था।

तेंदुए द्वारा हमला किए जाने के बाद, दर्शन मदद के लिए चिल्लाया और उसके दोस्त उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने कहा कि, शोर होने के बाद तेंदुए दर्शन को छोड़कर जंगल में गायब हो गए, उन्होंने कहा कि, लड़के की गर्दन, मुंह और सिर पर चोटें आई है। दर्शन को इसके बाद अस्पातल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। 

इससे पहले एक महिला पर तेंदुए के हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। वीडियो में महिला पर तेंदुए अटैक करते हुए देखा गया था। हालांकि महिला के शोर मचाने के बाद कुछ लोग उसकी मदद के लिए फौरन पहुंच गए थे जिसके बाद तेंदुए वहां से भाग गया था।