महाराष्ट्र

Published: Nov 29, 2021 01:23 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र: 24 घंटे के भीतर आए कोरोना के 832 नए मामले, 33 मरीजों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PTI Photo

मुंबई. डेल्टा वैरिएंट से भी खतरनाक कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ (Omicron) ने दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में अंदेशा है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। खबर है कि साउथ अफ्रीका से लौटा यात्री कोरोना से संक्रमित पाया गया। उसे आइसोलेट कर दिया है और उसका सैंपल कल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मुंबई भेजा जाएगा और रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वह ओमिक्रॉन से संक्रमित है या नहीं। इसी बीच महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 832 नए मामले सामने आए हैं और 33 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,34,444 और मृतकों की संख्या 1,40,941 हो गई है। इस बात की जानकारी रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 841 लोग कोरोना से उबरे हैं। राज्य में अब तक 64,81,640 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 8,193 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

राज्य में आज रिकवरी रेट 97.7 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 85,874 होम क्वारंटाइन और 1,043 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

गौरतलब है कि शनिवार को राज्य में कोरोना के 889 मामले सामने आए थे और 17 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 738 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

मुंबई में मिले 217 नए मामले

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 217 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 4 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 247 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,62,616 हो गई हैं, जबकि 16,330 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,41,500 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 2,218 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में आज 33,462 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 123,69,732 नमूनों की जांच की जा चुकी है।