india corona
Representative Image

    Loading

    ठाणे. दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में मिले कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए स्वरूप ओमिक्रॉन (New variant Omicron) ने भारत समेत अन्य देशों में चिंता बढ़ा दी है। भारत समेत कई देशों ने इस नए वैरिएंट के रोकथाम के लिए नए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इसी बीच बड़ी खबर के अनुसार ओमिक्रॉन ने महाराष्ट्र (Maharashtra) में एंट्री ले ली हैं। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर से आया एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आई है। जिससे अब राज्य में हड़कंप मच गया है।

    दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर से आए एक यात्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मुंबई भेजे जाएंगे और रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वह ओमिक्रॉन से संक्रमित है या नहीं। फिलहाल, इस यात्री को नगर निगम के आइसोलेशन रूम में रखा गया है।

    उधर, नगर विभाग की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रतिभा पानपाटिल ने बताया कि यात्री के भाई की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और उसके परिवार की कल कोरोना टेस्ट की जाएगी। फिलहाल, इस यात्री की हालत ठीक बताई जा रही है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह यात्री दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से दिल्ली और वहां से 24 नवंबर को मुंबई में आया। यहां से वह डोंबिवली स्थित अपने घर आया। यात्री ने दिल्ली एयरपोर्ट पर भी कोरोना टेस्ट कराई थी जो पॉजिटिव पाई गई है। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि यात्री ने कोरोना टेस्ट होते ही अपने परिवार के लोगों को फोन कर सतर्क कर दिया था। जिसके बाद उसके परिवार के लोग उसे घर में अकेला छोड़कर रिश्तेदारों के घर चले गए। यात्री को जब बुखार आया तो उसकी कोरोना टेस्ट की गई। जिसमें पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है। लैब की ओर से तुरंत स्वास्थ्य विभाग को इस बात की सूचना दी गई।          

    कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच नगर पालिका का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अन्य देशों में कोरोना से हालत बिगड़ते नजर आ रहे हैं। फिलहाल मरीज को नगर पालिका के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और उसके सैंपल्स जीनोम अनुक्रमण के लिए कल मुंबई के प्रयोग स्कूल में भेजे जाएंगे।