महाराष्ट्र

Published: Nov 27, 2021 12:35 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र: 24 घंटे के भीतर मिले कोरोना के 852 नए केस, 34 रोगियों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo: PTI

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 852 नए मामले सामने आए हैं और 34 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,32,723 और मृतकों की संख्या 1,40,891 हो गई है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) ने दी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 665 लोग कोरोना से उबरे हैं। राज्य में अब तक 64,80,061 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में  8,106 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा हैं। 

राज्य में आज रिकवरी रेट 97.7 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 78,122 होम क्वारंटाइन और 1,052 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

गौरतलब है कि गुरुवार को राज्य में कोरोना के 848 मामले सामने आए थे और 50 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 974 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

मुंबई में मिले 230 नए मामले

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 230 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 248 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,62,185 हो गई हैं, जबकि 16,322 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,40,957 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 2,343 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में आज 34,690 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 123,00,578 नमूनों की जांच की जा चुकी है।