महाराष्ट्र

Published: Dec 30, 2021 09:11 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र बना ओमीक्रॉन का हॉटस्पॉट; 24 घंटे में 198 नए संक्रमित मिले, कुल आकड़ा हुआ 450

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन वेरिएंट का विस्फोट हुआ है। राज्य में पहली  बार एक दिन में 198 नए मामले सामने आया है, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 450 हो गया है। जिसमें 125 लोग ठीक होकर स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं बीते एक दिन में पूरे राज्य भर में कोरोना के 5,368 मरीज मिले हैं। इस बात की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार दी। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुवार को 5,368 नए संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या 18217 पहुंच गई है। वहीं 22 लोगों की मौत भी हुई है। बुधवार के मुकाबले आज 1,468 केस ज्यादा आए हैं। 

अकेले मुंबई से मिले 190 केस 

महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन का प्रसार बड़ी तेजी से फैलता जा रहा है। वहीं मुंबई ओमीक्रॉन का हॉटस्पॉट बनता जारहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय  अनुसार आज आए कुल मामलों में से 190 केस अकेले मुंबई से आये हैं। वहीं बाकी के चार केस ठाणे और पुणे, सतारा, पिंपरी चिंचवड़ और नांदेड़ से क्रमशः एक-एक मिले है।

कोरोना से हुई पहली मौत

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 198 मेसे 30 संक्रमितो की अंतराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास हैं। वहीं पिंपरी चिंचवड़ में नाइजीरिया से लौटे एक 52 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई है। वहीं जांच रिपोर्ट में पता चल की वह ओमीक्रॉन से संक्रमित था। हालांकि, उसके मौत का कारण ओमीक्रॉन से नहीं बल्कि हार्टअटैक से हुई।