mumbai-police
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    मुंबई: मुंबई (Mumbai) एक बार फिर आतंकवादियों के निशाने पर आ गया है। पुलिस को सूचना मिली है कि, कल 31 दिसंबर को खालिस्तानी आतंकवादी (Khalistani Terrorist) मुंबई में हमला कर सकते हैं। जिसको देखते हुए पुलिस (Mumbai Police) ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी रद्द कर ड्यूटी पर हाजिर रहने का आदेश दे दिया है। 

    मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि, “कल सभी पुलिस अवकाश और साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिए गए हैं और मुंबई में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेगा। सूचना मिली थी कि खालिस्तानी तत्व शहर में आतंकवादी हमले कर सकते हैं, जिसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है।”

    ज्ञात हो कि, लुधियाना के जिला अदालत में हुए ब्लस्ट में ख़ुफ़िया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि खालिस्तानी आतंकवादी नए साल के मौके पर देश के अन्य भागों में आतंकवादी हमला कर सकते हैं। इनपुट के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी मुंबई, दिल्ली, लखनऊ शहर को निशाना बना सकते हैं। 

    रेलवे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा 

    मुंबई में आतंकी हमले को देखते हुए रेलवे भी सतर्क हो गई है। मुंबई रेलवे पुलिस कमिश्नर कैसर खालिद ने कहा, “मुंबई में अलर्ट के मद्देनजर मुंबई के प्रमुख स्टेशनों, दादर, बांद्रा चर्चगेट, सीएसएमटी, कुर्ला और अन्य स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कल 3000 से अधिक रेलवे अधिकारी तैनात किए जाएंगे।”