महाराष्ट्र

Published: May 02, 2023 11:55 AM IST

Maharashtra Politicsमहाराष्ट्र बड़ी खबर! कैबिनेट विस्तार में मनसे को भी मिलेगा मंत्री पद? शिंदे के एक करीबी का बयान...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की राजनीति में कब कौन सा रंग देखने को मिले यह कोई नहीं बता सकता। हाल ही में एक ऐसी ही खबर महाराष्ट्र से सामने आई है। ज्ञात हो कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने कहा था कि हम जल्द ही सत्ता में आएंगे। मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए अमित ठाकरे के बयान ने महाराष्ट्र में जोरदार चर्चा छेड़ दी है। जी हां अब इस पर शिंदे गुट के विधायक और पूर्व मंत्री बच्चू कडू ने भी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते है उन्होंने क्या कहा है…  

बच्चू कडू ने कहा… 

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चू कडू ने खुलासा किया है कि अगर मंत्रिमंडल का विस्तार होता है और मनसे सत्ता में आ सकती है तो मनसे को मंत्री पद मिल सकता है। क्या बच्चू कडू के बयान के बाद क्या अब मनसे की लॉटरी लगेगी? यह सवाल सबके मन में अब यह देखना अहम होगा की क्या वास्तव में मनसे को मंत्रिपद मिलेगा। 

कडु ने क्या कहा?

यदि मंत्रिमंडल का विस्तार होता है, तो बच्चू कडू ने भविष्यवाणी की है कि मनसे को मंत्री पद मिल सकता है और मनसे सत्ता में आ सकती है। हालांकि मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा इस पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि इस समय मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। उन्होंने व्यंग्यात्मक टिप्पणी भी की कि शायद मंत्रिमंडल का विस्तार 2024 के बाद ही है।

CM शिंदे- राज ठाकरे के बन रहे अच्छे संबंध 

इस बीच पिछले कुछ दिनों से हम देख रहे है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। गौरतलब हो कि राज ठाकरे ने कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। एकनाथ शिंदे इससे पहले दो बार राज ठाकरे से मिल चुके हैं। चर्चा चल रही है कि मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए भी मनसे का शिंदे समूह के साथ गठबंधन होगा। हालांकि, इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।