महाराष्ट्र

Published: Jun 17, 2022 12:34 PM IST

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 Declaredमहाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, यहां जानें कितने प्रतिशत छात्र हुए पास

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई: हाल ही में मिली बड़ी खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड अध्‍यक्ष ने रिजल्‍ट की घोषणा की है। हर साल के तरह इस साल भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है, जहां  10वीं के रिजल्‍ट में लड़कों के पास होने का प्रतिशत 96.06% है, वही इनमें लड़कियों का पास होने का प्रतिशत 97.96% रहा है। 

गौरतलब हो कि इस  बार परीक्षा में 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। इन सभी का रिजल्‍ट आज शुक्रवार को घोषित किया गया है।  बता दें कि इस वर्ष राज्य में SSC परीक्षा 15 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी।

आज दोपहर 1 बजे आप अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। एसएससी परिणाम 2022 कक्षा 10वीं का रिजल्ट लिंक मिल सकता है, लेकिन आप केवल आधिकारिक वेबसाइट की ओर रुख करें। इन परिणामों को mahresult.nic.in, sscresults.mkcl.org पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा 2022 के लिए 17 से 20 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।