महाराष्ट्र

Published: Jan 09, 2022 10:55 PM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में कोरोना की डरावनी रफ्तार! तीसरी लहर में पहली बार आए 44 हजार से अधिक केस, 207 नए ओमिक्रॉन मरीज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PTI Photo

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने कहर मचाया है। यह जानलेवा बीमारी रोजाना हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इसी बीच राज्य में कोरोना महामारी की तीसरी लहर (Third Wave of Corona) में पहली बार 44 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं और 12 लोगों की जान गई है। जबकि राजधानी मुंबई (Mumbai) में 19 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा राज्य में 207 लोगों के सैंपल में ओमिक्रॉन (Omicron) की पुष्टि हुई है। यह जानकारी रविवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Maharashtra Health Department) ने दी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 44,388 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 12 लोगों की मौत दर्ज की गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 69,20,044 और मृतकों की संख्या 1,41,639 हो गई है।

राज्य में बीते 24 घंटे में 15,351 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। राज्य में अब तक 65,72,432 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल राज्य में 2,02,259 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं। आज रिकवरी रेट 94.98 और डेथ रेट 2.04 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं 10,76,996 होम क्वारंटाइन और 2,614 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

ओमिक्रॉन के 207 नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 207 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें से 155 संक्रमितों की रिपोर्ट बी. जे. मेडिकल कॉलेज और 52 की रिपोर्ट नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से मिली है।

नए ओमिक्रॉन संक्रमितों में सबसे ज्यादा 57 मामले सांगली में मिले हैं, जबकि राजधानी मुंबई में 40, पुणे शहर में 22, उपराजधानी नागपुर में 21, पिंपरी चिंचवड़ में 15, ठाणे में 12, कोल्हापुर में 8, अमरावती में 6, उस्मानाबाद में 5, बुलढाणा और अकोला में 4-4 मामले मिले हैं। वहीं गोंदिया में 3, नंदुरबार, सतारा और गड़चिरोली में 2-2 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा औरंगाबाद, लातूर, जालना और मीरा भायंदर में 1-1 केस दर्ज किया गया है।

राज्य में ओमिक्रॉन के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,216 पर पहुंच गई हैं। जिसमें से अब तक 454 मरीज इस खतरनाक वायरस को मात दे चुके हैं।

मुंबई में मिले 19,476 कोरोना पॉजिटिव

मुंबई में कोरोना के ग्राफ में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मायानगरी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,476 नए मामले और सात लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 9,14,572 और मृतकों की संख्या 16,406 हो गई है।

BMC की विज्ञप्ति के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटे में 8,063 लोग इस जानलेवा वायरस से उबरे हैं। राज्य में अब तक 7,78,119 लोग ठीक हुए हैं।फिलहाल शहर में 1,17,437 एक्टिव मामले हैं। यहां आज रिकवरी रेट 85% दर्ज किया गया है।

मुंबई में आज मिले नए मरीजों में से 1,240 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 118 मरीजों को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। मौजूदा समय में 3,035 मरीज ऑक्सीजन पर है। अस्पतालों में 7,432 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई में 34,960 बेड्स है, जिसमें से 27,528 बेड्स खाली है।

मुंबई में बीते 24 घंटे में 68,249 लोगों की कोरोना जांच की गई है। यहां अब तक 142,03,805 नमूनों की जांच की जा चुकी है।